फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flood threat in Hindon, administration alerted

Noida News: हिंडन में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

Sun, 23 Jul 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Flood threat in Hindon, administration alerted
हिंडन में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट
विज्ञापन

- काली नदी और बारिश के कारण बढ़ा जलस्तर, डूब क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी जारी, एसडीएम तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी के बढ़ते जलस्तर को देख शनिवार रात जिला प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। नदी में गाजियाबाद बैराज से सामान्य की अपेक्षा दोगुना पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने हिंडन के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तत्काल बाहर निकलने की चेतावनी दी है। साथ ही सभी एसडीएम को भी डूब क्षेत्र को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि काली नदी से लगातार हिंडन में पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही बारिश से भी हिंडन का जलस्तर बढ़ा है। गाजियाबाद बैराज पर डाउनस्ट्रीम में हिंडन में खतरे का निशान 205.80 मीटर है। जबकि इस समय हिंडन का जल स्तर 200.65 मीटर पहुंच गया है। सामान्य तौर पर हिंडन में रोजाना 6 से 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है। इस समय 15307 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गौतमबुद्ध नगर में हिंडन का जल स्तर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हिंडन में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से डूब क्षेत्र से बाहर निकलकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


हिंडन में बाढ़ आई तो मुश्किल होंगे हालात
यमुना नदी के डूब क्षेत्र में ज्यादा लोग नहीं रहते थे, लेकिन हिंडन के डूब क्षेत्र में गाजियाबाद की सीमा से लेकर ग्रेटर नोएडा के क्षेत्र में बड़ी संख्या में मकान बने हैं। जहां लाखों लोग रहते हैं। कई स्थानों पर हिंडन के किराने तक मकान बने हैं। ऐसे में अगर बाढ़ आई तो हालात मुश्किल हो जाएंगे। डूब क्षेत्र में कई मकानों के गिरने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed