{"_id":"68bae5f321e1610ffc04995f","slug":"five-times-more-water-was-extracted-from-delhi-than-hathinikund-barrage-noida-news-c-340-1-del1011-103778-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हथिनीकुंड बैराज के मुकाबले दिल्ली से निकाला पांच गुना ज्यादा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हथिनीकुंड बैराज के मुकाबले दिल्ली से निकाला पांच गुना ज्यादा पानी
विज्ञापन
जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर, आज 207 मीटर होने के आसार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
10-12 फीट किनारे से पीछे लौटी यमुना
207.12 मीटर दर्ज हुआ जलस्तर शाम छह बजे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी को बाढ़ की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए हथिनीकुंड बैराज के मुकाबले दिल्ली से करीब पांच गुना पानी हर घंटे छोड़ा गया। इसका नतीजा ये रहा कि शाम होने तक यमुना किनारों से करीब 10-12 फीट पीछे लौट गई। हालांकि, पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से करीब दो मीटर ऊपर है लेकिन राहत की बात ये है कि पानी लगातार घट रहा है।
इस समय में यमुना का वेग बहुत ज्यादा है। हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार को सुबह जहां हर घंटे करीब 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो शाम 5 बजे तक कम होकर करीब 50 हजार क्यूसेक ही रह गया। इसके मुकाबले दिल्ली में वजीराबाद और ओखला बैराज से करीब 2.40 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी हर घंटे छोड़ा गया। इसका असर ये हुआ कि दिल्ली से यमुना का पानी तेजी से खाली हुआ और यूपी की ओर बढ़ गया। शाम को छह बजे तक पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 207.12 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग की शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक पानी अब लगातार नीचे जाएगा लेकिन शनिवार तक 207 मीटर के करीब दिल्ली में जलस्तर स्थिर रहने का अनुमान है।
हर पल निगरानी जारी
प्रशासन की ओर से नदी की स्थिति पर हर पल नजर रखी जा रही है। बाढ़ क्षेत्र में लोगों के जाने पर रोक है। बोट क्लब के गोताखोर व एनडीआरएफ की पांच कंपनियां तैनात हैं। शुक्रवार को भी तमाम जगहों पर राहत और बचाव का काम जारी रहा। बाढ़ प्रभावित कॉलोनियों की सफाई, फॉगिंग व दवाइयों के छिड़काव की जिम्मेदारी एमसीडी को दी गई है।
विज्ञापन
-- --
पुराने रेलवे पुल पर स्थिति
सुबह 07:00 बजे, जलस्तर: 207.33
हथिनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज: 110883 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज पर डिस्चार्ज: 176850 क्यूसेक
ओखला बैराज पर डिस्चार्ज: 244478 क्यूसेक
सुबह 08:00 बजे
हथिनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज: 108232 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज पर डिस्चार्ज: 174150 क्यूसेक
ओखला बैराज पर डिस्चार्ज: 244478 क्यूसेक
सुबह 11:00 बजे
हथिनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज: 104558 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज पर डिस्चार्ज: 171440 क्यूसेक
ओखला बैराज पर डिस्चार्ज: 240002 क्यूसेक
दोपहर 01:00 बजे
हथिनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज: 88462 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज पर डिस्चार्ज: 166030 क्यूसेक
ओखला बैराज पर डिस्चार्ज: 240002 क्यूसेक
दोपहर 03:00 बजे
हथिनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज: 61009 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज पर डिस्चार्ज: 160620 क्यूसेक
ओखला बैराज पर डिस्चार्ज: 235550 क्यूसेक
शाम 06:00 बजे, जल स्तर: 207.12
हथिनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज: 54391 क्यूसेक
वजीराबाद बैराज पर डिस्चार्ज: 155210 क्यूसेक
ओखला बैराज पर डिस्चार्ज: 231128 क्यूसेक