{"_id":"60d23d408ebc3ed78077f12a","slug":"five-lakhs-were-found-on-giving-information-about-25-crore-black-money-noida-news-noi5891582170","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ के काले धन की जानकारी देने पर मिले थे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ के काले धन की जानकारी देने पर मिले थे पांच लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी स्थित फ्लैट संख्या-301 में हुई 25 करोड़ की चोरी के मामले में जहां आरोपियों ने आपस में 65-65 लाख रुपये की नकदी और 4-4 किलोग्राम सोना बांटा था। वहीं, इस फ्लैट में काला धन रखे जाने की जानकारी बदमाशों को देने वाले प्रदीप को सिर्फ पांच लाख ही मिल पाए थे। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। प्रदीप को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। उसके हिस्से में आए पांच लाख में से एक लाख पुलिस बरामद भी कर चुकी है।
पुलिस ने सोमवार को बरौला टी प्वाइंट से राममणि के पारिवारिक चालक प्रदीप को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसने ही चोरी के मास्टरमाइंड गोपाल को काले धन के फ्लैट में रखे होने की जानकारी दी थी। प्रदीप ने यह भी बताया था कि नकदी और सोना चोरी हो भी जाएगा तो कोई इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज भी नहीं कराएगा। आरोपियों ने चोरी होने के बाद उसे यह तो नहीं बताया था कि कितनी नकदी और सोना चुराया है, लेकिन उसे जानकारी देने की एवज में पांच लाख रुपये दिए थे।
पांडेय परिवार ने नहीं दिया जवाब, दोबारा नोटिस भेजेगी पुलिस
नोएडा। जिले की सबसे बड़ी चोरी के मामले में राममणि पांडेय, उसकी पत्नी संजू पांडेय और बेटे किसलय पांडेय ने कमिश्नरेट पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। पुलिस अब आरोपियों को दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी में है। पुलिस ने शनिवार रात को ग्रेटर नोएडा स्थित तीन विला में जाकर कानूनी नोटिस चस्पा किया था। किसलय को व्हाट्सएप पर भी नोटिस भेजा गया था। तीनों से पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया था, लेकिन पांडेय परिवार ने न तो जवाब भेजा न ही थाने आकर पुलिस के सामने उपस्थित हुए। अब दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि तीन दिन बीतने के बाद भी पांडेय परिवार के किसी सदस्य ने जवाब नहीं दिया न ही पुलिस की जांच में मदद की। इससे लग रहा है कि ये लोग खुद को दोषी मान रहे हैं। दोबारा नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फिर अग्रिम विधिक कार्रवाई इनके खिलाफ सुनिश्चित की जाएगी।