फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five girls from Delhi will play in Berlin Special Olympics

Noida News: बर्लिन स्पेशल ओलंपिक में खेलेंगी दिल्ली की पांच लड़कियां

Thu, 01 Jun 2023 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Five girls from Delhi will play in Berlin Special Olympics
स्पेशल होम में रहतीं हैं खिलाड़ी, समाज कल्याण मंत्री ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में मानसिक रूप से दिव्यांग पांच लड़कियां और एक कोच देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लड़कियां दिल्ली सरकार के स्पेशल होम में रहती हैं और यहीं इन्होंने खेल के लिए तैयारी की है। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बृहस्पतिवार को स्पेशल ओलिंपिक में शिरकत करने जा रहीं खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली के आशा किरण और आशा ज्योति स्पेशल होम में रहने वाली प्रीति, जुनकी, रेशमा, ममता और मोहाली मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। लड़कियां बर्लिन स्पेशल ओलंपिक 2023 में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही मोहाली ने बताया कि वह बहुत खुश है। देश का मान बढ़ाने का मौका मिल रहा है। वहीं, आनंद ने कहा कि इन पर सरकार को गर्व है। दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करेगी। जर्मनी के बर्लिन में 17 से 24 जून तक 180 देश के लगभग 7 हजार मानसिक दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed