फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   first time district team qualify for state level

जिले की कबड्डी टीम स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

Sat, 06 Feb 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
first time district team qualify for state level
पहली बार जिले की कबड्डी टीम ने स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले की टीम ने पहली बार उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का जोनल टूर्नामेंट जीत कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम के प्रदर्शन से जिला कबड्डी एसोसिएशन भी गदगद है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र नागर ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। अब टीम की अग्नि परीक्षा स्टेट स्तर पर होगी, जिसके लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। जितेंद्र नागर (बबलू) ने बताया कि 30 व 31 जनवरी को दबथुवा मेरठ में 44वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें गाजियाबाद, कानपुर, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, झांसी, हापुड़ समेत कुल 12 जिलों की टीमें शामिल हुई थी। गौतम बुद्ध नगर की टीम का मुकाबला बागपत से हुआ था। जिले की टीम जीत हासिल कर स्टेट के लिए क्वालीफाई कर गई। टीम के सभी खिलाड़ी अब शामली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।

कोच के अनुभव का मिला फायदा
कोच जितेंद्र नागर खुद एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी हैं, उनके मार्गदर्शन में टीम ने जोन स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। जितेंद्र नागर आर्मी टीम की सर्विसेज के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह खेलो इंडिया में भी बतौर कोच प्रतिभाग कर चुके हैं। इनकी अकादमी के कई खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग में भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed