{"_id":"66d5b86eaa0fb4943d0e61ab","slug":"first-round-for-eca-sports-and-ward-quota-students-today-noida-news-c-340-1-del1004-59792-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईसीए, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के छात्रों के लिए पहला राउंड आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईसीए, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के छात्रों के लिए पहला राउंड आज
विज्ञापन
-कोटे और अपग्रेड विकल्प का चयन करने वालों को सीट आवंटित की जाएंगी
-4 सितंबर तक अपनी सीट को स्वीकार करना होगा पात्र छात्र-छात्राओं को
-6 सितंबर तक किया जा सकता है फीस का भुगतान सीट स्वीकार करने के बाद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए ईसीए, स्पोट्र्स, वार्ड कोटा व सीडब्ल्यू कोटा (सशस्त्र बलों के बच्चे) के लिए दाखिले शुरू होने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मंगलवार से इन श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए दाखिले का पहला राउंड शुरू हो रहा है। इनके लिए पहले सीटों का आवंटन होगा। मालूम हो कि अब तक इन श्रेणी इसके साथ ही पहले व दूसरे राउंड में दाखिला पा अपग्रेड विकल्प का चयन करने वालों के लिए भी सीट आवंटित की जाएगी। छात्रों को चार सितंबर तक सीट को स्वीकार करना होगा।
सीट का आवंटन हो जाने के बाद चार सितंबर तक शाम 4:59 मिनट तक सीट को स्वीकार करना होगा। कॉलेज ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और दाखिले को मंजूर पांच सितंबर शाम पांच बजे तक करेंगे। इसके बाद छह सितंबर तक छात्रों को फीस का भुगता करना है। इसके बाद वह सीट से संतुष्ट होने पर उसे फ्रीज कर सकते हैं। यदि संतुष्ट नहीं तो उन्हें अपग्रेड का विकल्प लेना होगा। मालूम हो कि ईसीए के लिए इस बार रिकॉर्ड 11, 700 पंजीकरण हुए, इसलिए इस श्रेणी के तहत दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए दाखिले की रेस कठिन हो सकती है। बीते साल ईसीए श्रेणी के लिए कुल 9, 858 छात्र-छात्राओं ने किया था आवेदन।
-- -- -- -- -- --
अन्य कोटे में कम, एससी-एसटी में गुंजाइश
अब डीयू के कॉलेजों में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस की सीटें कम ही बची हैं। जबकि एससी व एसटी के लिए कुछ गुंजाइश है। जहां कॉलेजों में सीट खाली हो भी रही हैं तो वह छात्रों के सीट अपग्रेड करने या सीट छोडऩे के कारण हो रही है। बीए कॉम्बिनेशन, इतिहास ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स, भूगोल ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में अधिकतर कॉलेजों में सीटें भर चुकी हैं। वहीं कुछ कॉलेजों में साइंस कोर्सेज की सीटें खाली हैं। कई कॉलेजों में तो सीटों से अधिक दाखिले हो चुके हैं। दाखिलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डीयू की 71, 500 सीटों के लिए अब तक 75, 083 दाखिले हो चुके हैं। जबकि 29, 344 ने अपग्रेड का विकल्प लिया है, वहीं 41, 885 अपनी सीट को फ्रीज कर चुके हैं।