फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First asked for bullet then car, still marriage procession did not arrive with it

Noida News: पहले मांगी बुलेट फिर कार, फिर भी लेकर नहीं पहुंचा बरात

Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
First asked for bullet then car, still marriage procession did not arrive with it
पहले मांगी बुलेट फिर कार, फिर भी नहीं लेकर पहुंचा बरात
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट की युवती की शिकायत पर मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की युवती से रिश्ता पक्का होने पर सगाई समेत अन्य रस्म पूरी होने के बाद दहेज में पहले बुलेट और फिर कार की मांग की गई। कार देने में असमर्थता जताने पर 16 दिसंबर को शादी के लिए लड़का बारात लेकर नहीं पहुंचा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से एटा निवासी युवती के परिजन ग्रेनो वेस्ट में काम करते हैं। वहीं गाजियाबाद निवासी जितेंद्र भी ग्रेनो वेस्ट में ही काम करता है। कुछ माह पहले जितेंद्र और युवती के परिजन में पहचान हुई। इसके बाद रिश्ते की बात आगे बढ़ी। परिजन ने एक दूसरे से बात कर रिश्ता तय कर लिया। करीब तीन माह पहले युवती के परिजन ने सगाई व तिलक की रस्म अदायगी भी की। 16 दिसंबर को शादी की तिथि निश्चित हुई। आरोप है कि युवती के परिजन ने शादी में जितेंद्र को बाइक देने के लिए कहा लेकिन जितेंद्र बुलेट की मांग करने लगा। युवती के परिजन ने किसी तरह बुलेट देने का भी वादा कर दिया। इसके बाद जितेंद्र कार की मांग करने लगा। इसी बीच युवती के परिजन को जितेंद्र के किसी महिला से संबंध की जानकारी मिली। युवती के परिजन ने कार देने से मना किया। आरोप है इस बात पर जितेंद्र व उसके परिजन ने युवती के माता-पिता से मारपीट की। इसके बाद रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता युवती ने उत्पीड़न का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता युवती की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed