{"_id":"623f4c995930677b7569ef08","slug":"firing-on-property-dispute-in-dadri-police-arrested-two-including-home-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी: पैतृक संपत्ति के विवाद में मारपीट-फायरिंग, पुलिस ने होमगार्ड समेत दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी: पैतृक संपत्ति के विवाद में मारपीट-फायरिंग, पुलिस ने होमगार्ड समेत दो को किया गिरफ्तार
Sat, 26 Mar 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:55 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में युद्धवीर व रामलखन एक ही परिवार के हैं। रामलखन होमगार्ड है। कुछ दिन पहले पैतृक संपत्ति के बंटवारे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार को युद्धवीर पत्नी दया देवी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर जा रहे था। आरोप है कि रास्ते में रामलखन, अंकित और सुमन ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से हमला किया। इसमें युद्धवीर व दया देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में पैतृक संपत्ति के विवाद में शुक्रवार को ट्रैक्टर लेकर जा रहे दंपती पर लाठी-डंडे से हमला कर तमंचे से गोली चला दी गई। शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर होमगार्ड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में युद्धवीर व रामलखन एक ही परिवार के हैं। रामलखन होमगार्ड है। कुछ दिन पहले पैतृक संपत्ति के बंटवारे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार को युद्धवीर पत्नी दया देवी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर जा रहे था। आरोप है कि रास्ते में रामलखन, अंकित और सुमन ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से हमला किया। इसमें युद्धवीर व दया देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें हमले के अलावा तमंचे से गोली चलाते आरोपी दिख रहा है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि घटना के बाद मारपीट का केस दर्ज कर होमगार्ड व एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। इस केस में अब फायरिंग की भी धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन