फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing at the house of a sales executive to avenge the beating

Noida News: पिटाई का बदला लेने के लिए सेल्स एग्जीक्यूटिव के घर पर गोलीबारी

Fri, 01 Aug 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Firing at the house of a sales executive to avenge the beating
-अमन विहार इलाके की घटना, पुलिस ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार में पिटाई का बदला लेने के लिए सेल्स एग्जीक्यूटिव के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो शार्प शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। गिरफ्तार एक आरोपी हिमांशु ने स्कूल में पढ़ने के दौरान राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रहा है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। आदित्य नाबालिग रहते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 29 जुलाई की रात अमन विहार इलाके में एक घर के बाहर गोलीबारी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक खोखा मिला। पीड़ित अंकित यादव ने बताया कि वह प्लाजा केबल्स में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। वह रात में परिवार के साथ घर पर आराम कर रहे थे, तभी उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि बाइक से आए दो बदमाशों ने गोलीबारी की है। पुलिस ने हमलावरों के भागने की दिशा में करीब दो किलोमीटर तक सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने बदमाशों की बाइक के नंबर के जरिए उनकी पहचान करने में जुटी। बाइक आरोपी आदित्य के चाचा के नाम से रजिस्टर थी। पता चला कि वारदात को आदित्य और उसका साथी हिमांशु ने अंजाम दिया है। दोनों अपने घर से भागे हुए थे। 30 जुलाई की शाम पुलिस ने सुखी नहर किराड़ी में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---------
आरोपियों में से एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी, दूसरा हत्यारोपी
पुलिस ने बताया कि 22 साल का हिमांशु रमेश एन्क्लेव का रहने वाला है। वह ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह स्कूल के दिनों में राज्य स्तर का कबड्डी खिलाड़ी था। स्कूल के बाद वह अपने एक करीबी दोस्त के जरिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया और वह थाना प्रेम नगर के घोषित अपराधी अमित मान के साथ वारदात करने लगा। वहीं 19 साल का आदित्य प्रेम नगर दो किराड़ी का रहने वाला है। उसने नाबालिग रहते 2021 में हत्या के एक मामले में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed