{"_id":"68ebb92e3add976a5d08aa64","slug":"firing-at-doctors-clinic-sparks-panic-noida-news-c-340-1-del1011-108290-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डॉक्टर की क्लीनिक पर गोलीबारी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डॉक्टर की क्लीनिक पर गोलीबारी से दहशत
विज्ञापन
-उत्तम नगर इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में डॉक्टर के क्लीनिक पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश गोलीबारी करते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
52 साल के डॉक्टर का हस्तसाल गांव में क्लीनिक है। उत्तम नगर थाने में 10 अक्तूबर को दर्ज प्राथमिकी में डॉक्टर ने बताया कि घटना 7 अक्तूबर की है। छह अक्तूबर को काम खत्म करने के बाद वह क्लीनिक बंद कर उसी परिसर में बने कमरे में सो गए। अगले दिन सुबह नींद खुलने पर उन्होंने क्लीनिक में कुछ कांच के टुकड़े पड़े देखे। एंट्री के पास शीशे में एक छेद था। शटर पर भी एक छेद था। फायरिंग की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में दिखाई दिया कि नकाबपोश दो बदमाश बाइक से आए और जान बूझकर क्लीनिक को निशाना कर गोली चलाई। इसके बाद भाग गए।