{"_id":"66a1051ca569cf1951070554","slug":"fire-in-three-factories-built-in-the-same-complex-three-firefighters-burnt-noida-news-c-340-1-del1011-55434-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक ही परिसर में बनी तीन फैक्टरियों में आग, तीन दमकलकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक ही परिसर में बनी तीन फैक्टरियों में आग, तीन दमकलकर्मी झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, इमारत का सामने का हिस्सा हुआ जमींदोज
-- -- -- -- -- -- -- -- -
11 घंटे बाद 30 गाड़ियों ने किसी तरह पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ही परिसर में मौजूद तीन फैक्टरियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने के दौरान तीन दमकलकर्मी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को 11 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इमारत का सामने का हिस्सा जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि मलबे में कोई दबा नहीं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। पुलिस मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:35 बजे टीम को सूचना मिली थी कि सी-475, नरेला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में आग लग गई है। करीब 500 गज के एरिया में प्लास्टिक दाना और औद्योगिक पैकेजिंग सामान की तीन फैक्टरियां मौजूद हैं। देखते ही देखते आग ने तीनों को चपेट में ले लिया। ज्वलनशील पदार्थ होने से आग बेकाबू हो गई। इस पर काबू पाने के दौरान फायर ऑपरेटर सुनील, फायर मैन प्रेम कुमार और जोगिंदर जख्मी हो गए। तीनों को पीसीआर की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां इनका उपचार जारी है। काफी प्रयासों के बाद शाम करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया। जिस समय फैक्टरी में आग लगी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। आग पर काबू पाने के बाद आठ गाड़ियां कूलिंग ऑपरेशन में जुटी हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।