{"_id":"659792271d9a14fac80e8f5a","slug":"fire-in-slum-creates-panic-in-greater-noida-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; एक शख्स की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; एक शख्स की हुई मौत
Fri, 05 Jan 2024 10:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:52 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में खुले मैदान में बनी झुग्गी झोपड़ी में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग से झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में खुले मैदान में बनी झुग्गी झोपड़ी में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग से झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, तीन झोपड़ी आग में जल गई बाकी सभी झोपड़ी सुरक्षित बचा ली गई। लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस यूनिट और थाना कासना पुलिस द्वारा आग को पूर्णरूप से बुझाया गया। आग में मुंशर अली (उम्र-20 वर्ष) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा गया। जिसे पुलिस की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।