फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire in furniture showroom in Shahberry, extinguished after one and a half hours

शाहबेरी गांव में फर्नीचर शोरूम में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद बुझी

Mon, 11 Jan 2021 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire in furniture showroom in Shahberry, extinguished after one and a half hours
शाहबेरी मार्केट में होम डेकोर की दुकान में लगी आग। - फोटो : Grnoida
शाहबेरी में फर्नीचर शोरूम में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद बुझी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में पॉश सोसाइटियों के बीच और शाहबेरी के पास फर्नीचर मार्केट के एक शोरूम में रविवार सुबह आग लग गई। लकड़ी व फर्नीचर की बड़ी मार्केट होने के कारण लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम संचालक ने 22 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह लगभग 10 बजे शाहबेरी के पास फर्नीचर मार्केट स्थित शोरूम रॉयल लुक होम डिकोर में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और कड़े प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शोरूम संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। तीन साल से यहां किराये पर शोरूम चला रहे हैं। उन्होंने 25-25 हजार रुपये किराये पर दो दुकान ली हैं। किराया गाजियाबाद के एक व्यक्ति को देते हैं। प्रदीप का आरोप है कि उनके पड़ोस में एक व्यक्ति अपनी दुकान बनाने के लिए वेल्डिंग का काम करा रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग लगी है। आगजनी में लगभग 22 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बिसरख कोतवाली पहुंचा था।
विज्ञापन

बड़ी घटना हो सकती थी
लोगों का कहना है कि फर्नीचर मार्केट जिस स्थान पर है, उसके आसपास ग्रेनो वेस्ट की पॉश सोसाइटियां हैं। वहीं, मार्केट के पास गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर दिनभर यातायात का दबाव रहता है। इतना ही नहीं, मार्केट में बड़ी संख्या में लोहे और लकड़ी के खोखे आदि की दुकानें बनी हुईं हैं और यहां आग बुझाने का कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed