फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in double dekar bus, passenger safe

डबल डेकर बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 16 Nov 2020 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
fire in double dekar bus, passenger safe
डबल डेकर बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 110 यात्री
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव नगला हुकुम सिंह के पास शुक्रवार देर रात कुरुक्षेत्र, हरियाणा से पूर्णिया, बिहार जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 110 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका सामान जलकर राख हो गया। हादसे में नौ यात्री मामूली रूप से जल गए थे। जिन्हें उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे की वजह से 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि रात करीब 12 बजे डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कुरुक्षेत्र से पूर्णिमा जा रही थी। जीरो प्वाइंट से 28 किमी दूर गांव नगला हुकुम सिंह के पास अचानक चलती बस में आग लग गई। जिसे देखकर बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार और हड़कंप मच गया। किसी तरह से सभी यात्री बस से नीचे उतरे। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस में रखा यात्रियों का सामान जल गया। आग में झुलसे राकेश, मनोहर महतो, जितू महतो, उदयभान, मोहन, नटवर चैपाल, गौरी और कृष्ण कुमार को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed