{"_id":"6a2187c2567e02dd1600d766","slug":"fire-in-car-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96533-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाई-स्पीड सफर बना खौफनाक मंजर, एक्सप्रेसवे पर जल उठी जगुआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाई-स्पीड सफर बना खौफनाक मंजर, एक्सप्रेसवे पर जल उठी जगुआर
विज्ञापन
- गुरुग्राम से मथुरा जा रहे थे कार सवार, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- समय रहते बाहर निकलने से बची जान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा की ओर जा रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब चार किलोमीटर आगे आगरा की दिशा में हुई। कार गुरुग्राम से मथुरा जा रही थी। सफर के दौरान वाहन में अचानक स्पार्किंग होने लगी। कुछ ही देर में कार से धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क उठी। चना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका सामने आई है।