फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire from domestic gas cylinder, four scorched including girl child and woman

नोएडा: घरेलू गैस सिलिंडर से लगी आग, बच्ची और महिला समेत चार झुलसे

Sun, 19 Feb 2023 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Fire from domestic gas cylinder, four scorched including girl child and woman
फोटो -
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर से लगी आग, बच्ची और महिला समेत चार झुलसे

- समय रहते ग्रामीणों ने परिवार को बचाकर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
- खाना बनाते समय महिला को बचाने के प्रयास में अन्य झुलसे, नहीं पहुंचे दमकलकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा/ ग्रेटर नोएडा। तिरथली गांव के घर में शाम का खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। महिला को बचाने के प्रयास में पति दानिश और ससुर अनवर झुलस गए। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के अन्य हिस्सों में आग के फैलते ही घर के अंदर खेल रही शमा और दानिश की पांच साल की मासूम बच्ची सोनी भी झुलस गई। पड़ोसियों की मदद से परिवार को बचाकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में झुलसे सोनी को ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं सूचना के बाद भी मौके पर दमकलकर्मियों के नहीं पहुंचने से निवासियों और पीड़ितों रोष है।

तिरथली गांव निवासी अनवर के दानिश की पत्नी शमा शनिवार शाम करीब सात बजे रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। आग में झुलसी शमा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ससुर अनवर और दानिश शमा को बचाने के प्रयास झुलस गए। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। तभी पता चला कि मकान में फैली आग में सोनी भी झुलस गई है। परिजन ने उसे भी बचाया और अस्पताल पहुंचाया। कड़ी मशक्कत के बाद परिजन व पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया। आगजनी की सूचना दमकल को भी दी गई लेकिन दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। हालांकि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मदद में जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते यदि ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो गांव में बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मासूम बच्ची को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



फिल्म सिटी है प्रस्तावित लेकिन फायर स्टेशन नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ रबूपुरा के पास ही फिल्म सिटी प्रस्तावित है और कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके बावजूद रबूपुरा या इसके आसपास फायर स्टेशन स्थापित नहीं किया गया है। यहां आग लगने पर जेवर या ग्रेटर नोएडा से दमकलकर्मी पहुंचते हैं। अधिकांश घटनाओं के बाद यहां दमकलकर्मी या तो नहीं पहुंच पाते या फिर आग बुझने के बाद पहुंचते हैं। कई बार आग लगने से यहां किसानों की फसल भी तबाह हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से बचने को बरतें सावधानी
रसोई में गैस पाइप लीक होने से कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकांश मामलों की जांच में सामने आता है कि मामूली लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ती है। ऐसे हादसों से बचने के लिए गैस पाइप को समय-समय पर रिसाव चेक करना चाहिए। वहीं, गैस पाइप, रेगूलेटर आदि बेहतर गुणवत्ता के ही प्रयोग करने चाहिए। इसके अलावा रसोई में गैस जलाने से पहले कुछ देर के लिए गेट खोल देना चाहिए। रसोई में घुसते ही कई बार लाइट ऑन करने या गैस जलाने से भी आग लग जाती है।



मकान के अहाते में लगी आग, आठ पशु और दो मुर्गिंयां मरीं
रबूपुरा (संवाद)। फलैदा मार्ग पर शनिवार रात बंद मकान के अहाते में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से अहाते में बंधे आठ पशु और दो मुर्गिंयां जलकर मर गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कस्बे के मोहल्ला शहीद नगर में इकबाल अपने परिजनों के साथ रहता है। इकबाल ने बताया कि रबूपुरा- फलैदा मार्ग उनके मकान के अहाते में उनके मवेशी बंधे रहते हैं। शनिवार रात को भाई इसरार करीब 8:30 बजे एक भैंसा, दो कटिया, दो कटरा, तीन बकरियां, और दो मुर्गियों को छोड़कर घर चला गया। सुबह करीब 6:00 बजे जब इसरार पशुओं के लिए चारा आदि डालने के लिए वहां पहुंचा तो कमरे का दरवाजा जला पड़ा था और पशु व मुर्गिंयां भी जलकर मर गए थे। पीड़ितों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक, पशु चिकित्सक व डॉग स्क्वायड टीम द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed