फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in the store room of the flat

Noida News: फ्लैट के स्टोर रूम में लगी आग

Sun, 14 Sep 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the store room of the flat
फोटो
विज्ञापन


- ला ला रेजिडेंसिया सोसाइटी की घटना, हीटर और बच्चों का पालना जलकर राख
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में रविवार शाम अचानक प्रथम तल के फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बालकनी एरिया और स्टोर रूम का रखा सामान जल गया। समय रहते मेंटेनेंस टीम और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार रविवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर फ्लैट मालिक विकास मणि घटना के समय सो रहे थे। पत्नी घर के कामकाज में व्यस्त थीं। शाम करीब 4:15 बजे अचानक फ्लैट की बालकनी के पास बने स्टोर रूम में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और बालकनी के पास लगे पाइप जल गए। आग से स्टोर रूम में रखा कूलर, हीटर और बच्चों का पालना पूरी तरह जल गया। परिजनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। सोसाइटी मेंटेनेंस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर फायर सिस्टम का इस्तेमाल किया और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग बुझाने से पहले अफरा-तफरी का माहौल रहा और ऊपर रहने वाले लोग अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग नियंत्रित की जा चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मकान मालिक का कहना है कि फ्लैट में किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखा था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। निवासियों का कहना है कि पिछले दिनों भी सोसाइटी की कार में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed