{"_id":"648f5f8dbe75e552a404f544","slug":"fire-broke-out-in-the-flat-due-to-ac-burst-womans-hair-got-burnt-noida-news-c-23-1-noi1091-10976-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसी फटा से फ्लैट में लगी आग, महिला के बाल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसी फटा से फ्लैट में लगी आग, महिला के बाल जले
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- --
एसी फटने से फ्लैट में लगी आग
- ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी की घटना, घर पर अकेली थी महिला
- निवासियों की मदद से आग पर पाया काबू, फायर सिस्टम नहीं चलने का आरोप
- बिल्डर के खिलाफ चौकी पर पहुंचे शिकायत दर्ज कराने, पुलिस ने नहीं ली तहरीर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के एसी फटने के बाद फ्लैट में आग लग गई। एफ-2 टावर के फ्लैट में मौजूद महिला ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रही। इस प्रयास में महिला के बाल जल गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया। तब तक घर में रखा सामान जल गया था। निवासियों ने सोसाइटी के फायर सिस्टम के काम नहीं करने करने का आरोप लगाया है। सोसाइटी निवासी बिल्डर के खिलाफ शिकायत देने के लिए चेरी काउंटी चौकी पर गए आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली।
सोसाइटी के एफ-2 टावर की 27वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 2607 में साहिल चौहान परिवार के साथ रहते है। रविवार की सुबह पत्नी मुस्कान फ्लैट में अकेली थी। अचानक एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। महिला ने एसी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। आग बुझाने के दौरान महिला के बाल भी आग की चपेट में आकर जल गए। हालांकि किसी तरह महिला ने बाहर भागकर अपने आप को बचाया और शोर मचाकर मदद मांगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मेंटेनेंस टीम के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। आरोप है कि करीब 30 मिनट तक दमकल विभाग नंबर मिलते रहे, लेकिन फोन नहीं लगा। किसी तरह संपर्क होने पर करीब एक घंटे बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक निवासियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग से फ्लैट के अंदर रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है।
निवासियों में रोष, पुलिस से की शिकायत
आग लगने की घटना के बाद से पीड़ित के साथ निवासियों में बिल्डर के खिलाफ काफी रोष है। आरोप है कि फ्लैट के अंदर फायर स्प्रिंक्लर नहीं चले। फायर अलार्म भी नही बजा। अगर फायर सिस्टम काम करता तो ज्यादा नुकसान नहीं होता। निवासियों ने दमकल विभाग पर भी सवाल उठाए है। आरोप लगाया है कि फायर सिस्टम ठीक नहीं होने के बाद भी विभाग ने एनओसी दी है। गुस्साए निवासियों ने बिसरख कोतवाली जाकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
एसी फटने से फ्लैट में आग लगी थी। टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था। सोसाइटी के फायर सिस्टम की जांच की गई। तो वह सही मिला है। उसी के पानी से निवासियों ने आग को बुझाया। - अजय कुमार, एफएसओ, इकोटेक तीन फायर स्टेशन