फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in 25 huts, many people became homeless in summer

25 झोपड़ियों में लगी आग, गर्मी में कई लोग हुए बेघर

Wed, 20 Apr 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in 25 huts, many people became homeless in summer
आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद 25 झोपड़ियां जल गईं। लोगों ने किसी तरह जान बचाई। हालांकि, सारा सामान जल गया। ईकोटेक-1 और ग्रेटर नोएडा फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और 50 से अधिक झोपड़ियों को जलने से बचा लिया। कई परिवार भीषण गर्मी में बेघर हो गए। अग्निशमन के अधिकारियों ने चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में आसपास में मजदूरी करने वाले लोग व परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दोपहर लगभग ढाई बजे एक झोपड़ी में आग लगी जो धीरे-धीरे फैलती चली गई, तुरंत ही सभी महिलाएं व बच्चे आदि झोपड़ियों से बाहर निकल आए। आग विकराल हो गई और धुएं का गुबार दिखने लगा। जिन परिवारों की झोपड़ियों आग लगी थी, वह चीखते-चिल्लाते दिखाई दिए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और करीब ढाई घंटे में आग को बढ़ने से रोक दिया। सामान जलने और बेघर होने से महिलाएं व बच्चे रोने लगे, लेकिन आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed