फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in village

निजामपुर गांव में आगजनी, चारा जलकर राख

Thu, 05 Nov 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in village
नूंह। निजामपुर गांव में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से ज्वार, बाजरे की पुलियों में आग लग गई। इससे कई एकड़ में रखा चारा जलकर राख हो गया। निजामपुर गांव के पास किसानों की ज्वार और बाजरे की पुलिया रखी हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। नूंह फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीण मास्टर वाजिद, शाकिर हुसैन, तौफीक व शरीफ उर्फ रूब्बड ने बताया कि आग के कारण गांव के निर्धन लोगों का पंद्रह एकड़ में रखा चारा और पुलिया जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि इस बार कम बारिश होने के कारण चारे का अभाव है। आगजनी से दर्जनों लोगों को नुकसान हुआ है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि निर्धन लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed