फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in hotel, seven people including child rescued

Noida News: होटल में लगी आग, बच्चे सहित सात लोगों को बचाया

Tue, 21 May 2024 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hotel, seven people including child rescued
करोल बाग की घटना, पहली व दूसरी मंजिल पर फंस गए थे चार लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग में मंगलवार शाम तीन मंजिला होटल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ज्यादातर लोग सुरक्षित निकल गए, लेकिन सात लोग फंस गए। एक बच्चे सहित तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन पहली और दूसरी मंजिल पर दो-दो लोग फंस गए। पुलिस के अलावा दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इसके बाद निशांत (25), रिंकी (26), अभिजीत (37) और साहिल (25) को बाहर निकाला गया। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि भूतल पर कूड़े में आग लगी थी। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 4.07 बजे मिड टाउन होटल में आग की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की टीम ने करीब पांच बजे आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के समय होटल में स्टाफ और मेहमान सहित 25 से ज्यादा लोग थे। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article