{"_id":"6a14796819eb0c4eca0da4d9","slug":"fire-breaks-out-again-at-sector-145-dumping-ground-noida-news-c-1-noi1095-4323018-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-145 में डंपिंग ग्राउंड में फिर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-145 में डंपिंग ग्राउंड में फिर लगी आग
विज्ञापन
नोट- फोटो हैं।
अप्रैल में लगी आग को बुझाने में लगा था हफ्तेभर से ज्यादा समय
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-145 में नोएडा प्राधिकरण के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में एक बार फिर सोमवार को आग लग गई। शाम होते-होते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची लपटों के साथ धुंआ फैलने लगा। प्राधिकरण द्वारा कई टैंकर और गाड़ियों से आग बुझाने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी दिखे।
इससे पहले भी अप्रैल में डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई थी। तब इसे बुझाने में प्राधिकरण को आठ दिनों से ज्यादा का समय लग गया था। गौरतलब है कि यहां पर पहुंचने वाला गीले-सूखे कूड़े का निस्तारण प्राधिकरण बायोरेमिडिएशन के जरिए करवाता है। अभी डंपिंग ग्राउंड पर करीब आठ लाख मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा है। कूड़ा निस्तारण और छंटनी के बाद रिफ्यूज डाइव फ्यूल (आरडीएफ) मौके से हटवाकर एजेंसी को ही अपने खर्च पर भिजवाना है। यह काम में शामिल है।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना पर फायर टेंडर मौके पर भेजा गया है। प्राधिकरण के भी मौजूद संसाधन से जवानों ने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है।