फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire break out in noida sector three in a factory

Fire in Noida : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, 14 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sat, 08 Oct 2022 03:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 03:50 AM IST
सार

सेक्टर-तीन में प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम भयंकर आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर से 14 कर्मचारियों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 18 दमकल वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
fire break out in noida sector three in a factory
नोएडा सेक्टर तीन स्थित फैक्टरी में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

सेक्टर-तीन में प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम भयंकर आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर से 14 कर्मचारियों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 18 दमकल वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की घटना से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर-तीन के सी-14 स्थित प्लास्टिक ट्रे बनाने की फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक, केमिकल आदि होने के कारण देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई और लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर सबसे पहले तीन दमकल वाहनाें के साथ अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। सबसे पहले फैक्ट्री से 14 कर्मचारियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। 
विज्ञापन


आग की तेज लपटों को देखते हुए मौके पर 18 दमकल वाहन बुलाए गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, फैक्ट्री के अंदर से कई स्थानों पर रह-रहकर धुआं निकल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि आग को बुझा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हादसे के दौरान पुलिस के कई बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed