फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR will be lodged against Cape Town Society

Noida News: केपटाउन सोसाइटी के खिलाफ होगी एफआईआर

Fri, 27 Jun 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against Cape Town Society
एसटीपी न चलाकर नाले में सीवरेज बहाने का मामला
विज्ञापन

-निरीक्षण में प्राधिकरण के सीईओ ने देखी हकीकत
-7 एक्स सेक्टरों में कई जगह मिली बदबू व कूड़े के ढ़ेर
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी सेक्टर-74 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) न चलाकर सीवरेज नाले में बहाया जा रहा था। तेज बहाव होने की वजह से सीवर के मैन होल से सड़क किनारे गंदगी बह रही थी। इससे बदबू फैल रही थी। यह हकीकत नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम के निरीक्षण में शुक्रवार को सामने आई। इसके बाद सीईओ ने मौके पर जल विभाग की टीम मौके पर भेजकर जिम्मेदारी तय करवाई। फिर विभाग को सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। नाले में जो सीवरेज बहाया जा रहा था उसे भी रुकवा दिया गया।

सीईओ ने सेक्टर-29 ब्रह्मुपत्र मार्केट, गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सेक्टर-75, सेवन एक्स सेक्टरों का निरीक्षण किया। यह बात सामने आई कि सेक्टर-28 विश्वभारती स्कूल के सामने नाले का काम करने के बाद मिट्टी सड़क पर छोड़ दी गई है। ब्रह्मुपत्र मार्केट के पीछे चल रहा काम अधूरा मिला। यहां पर नाले किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन के दुकानदारों की तरफ से गंदगी फैलाए जाने की बात सामने आई। सामने की सड़क पर सीईओ ने सेंट्रल वर्ज बनाए जाने के निर्देश दिए। सेक्टर-51 की मेट्रो रोड का डिवाइडर कई जगह टूटा हुआ मिला जिसे दुरुस्त कराने के निर्देश सीईओ ने दिए। सेक्टर-75 आम्रपाली प्रिंसले सोसाइटी के सामने अवैध रूप से दुकानें लगाकर अतिक्रमण व गंदगी फैलाए जाने की बात सामने आई। नार्थ आई चौराहे के पिंक शौचालय और यहां ट्रैफिक बूथ टूटा हुआ मिला। सीईओ ने दोनों को बदलवाने के निर्देश दिए। नार्थ आई से केपटाउन की तरफ जाने वाली सड़क किनारे कई जगहों पर कूड़े के ढ़ेर मिले। इस पर सीईओ ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed