फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR registered in case of fraud in the name of job abroad

विदेश में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में एफआईआर दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of fraud in the name of job abroad
नोएडा। कनाडा, उजबेकिस्तान सहित खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर सौ से अधिक लोगों के साथ करोड़ों की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार रात को दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि विकास ने दोस्तों के साथ सेक्टर-58 में दफ्तर खोल कर लोगों से फेसबुक पर विज्ञापन देकर ठगी की है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी विकास कुशवाहा अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब चार महीने पहले सेक्टर-58 के सी-25 में आई सेवन ओवरसीज कंसल्टेंट नामक एक प्लेसमेंट एजेंसी खोली थी। एजेंसी के माध्यम से फेसबुक पर विज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन में बताया गया था कि विदेशों में सिविल व कंस्ट्रक्शन विभाग में आपरेटर, वेल्डर, आफिस स्टाफ, आफिस ऑपरेटर से लेकर अन्य तरह की नौकरी दिलाई जाएगी। विज्ञापन देखकर नेपाल, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के सैकड़ों बेरोजगारों ने प्लेसमेंट एजेंसी में संपर्क किया था। इसके बाद रोजगार के इच्छुक लोगों से 30 हजार रुपये से पांच लाख रुपये खाते में जमा करवा लिए गए थे। बाद में आरोपी विकास कुशवाहा समेत अन्य आरोपी करोड़ों की ठगी कर भाग गए थे। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-58 में विकास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों नेे पीड़ितों से पासपोर्ट भी जमा करा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच पुलिस की टीम कर रही है। - रजनीश वर्मा, एसीपी द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed