{"_id":"6a6b761f2af589500905a1ba","slug":"fir-registered-against-young-woman-for-making-objectionable-remarks-about-the-pm-grnoida-news-c-1-noi1095-4559366-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान युवती का वीडियो हुआ था वायरल, दिल्ली पुलिस करेगी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में नोएडा निवासी युवती के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। घटना दिल्ली में होने के कारण नोएडा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामला आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया है।
गाजियाबाद निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप है कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि टिप्पणी से समाज में वैमनस्य और लोक शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता ने उसकी जानकारी जुटाई और फिर नोएडा पुलिस से संपर्क किया। आरोपी युवती फरीदाबाद की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसने नोएडा की एक सोसाइटी में फ्लैट खरीदा था। पुलिस जब उसके फ्लैट पर पहुंची तब फ्लैट बंद मिला।
जांच के बाद एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जीरो एफआईआर दर्ज की गई। घटना का स्थान दिल्ली का जंतर-मंतर है, इसलिए मामले से संबंधित समस्त अभिलेख और एफआईआर आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिए गए हैं।