फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR on the person who got job in deceased dependent with fake marksheet today

Noida News: फर्जी मार्कशीट से मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाले पर एफआईआर आज

Wed, 24 May 2023 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
FIR on the person who got job in deceased dependent with fake marksheet today
फर्जी मार्कशीट से मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाले पर एफआईआर आज
विज्ञापन

- मेरठ बोर्ड कार्यालय में सत्यापन के दौरान 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, 26 वर्ष कर ली नौकरी, होगी रिकवरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पटाड़ी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत जोगेंद्र सिंह की 12वीं की मार्कशीट फर्जी निकलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने 26 वर्ष की नौकरी के दौरान मिले वेतन व अन्य मद में भुगतान की रिकवरी के आदेश दिए हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी दादरी ने जारचा थाने में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैंं। पुलिस बृहस्पतिवार तक मामला दर्ज करने का दावा कर रही है।

जोगेंद्र सिंह की नियुक्ति पिता की मृत्यु हो जाने के बाद नौ अगस्त 1997 में मृतक आश्रित कोटे के तहत हुई थी। उस समय उन्हें अप्रशिक्षित ग्रेड पे स्केल 850 पर रखा गया था। वर्ष 2002 में उन्हें प्रशिक्षित ग्रेड पे स्केल 4500 में रखा गया। वर्तमान समय में उन्हें करीब 80 हजार रुपये प्रति माह वेतन के रूप में मिल रहे हैं। मेरठ निवासी मनोज कुमार ने फरवरी में चार शिक्षकों की शिकायत कर उनके शैक्षिक दस्तावेज की जांच कराने की मांग की थी। सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) मेरठ दिनेश कुमार यादव ने गौतमबुद्ध नगर की बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। मेरठ बोर्ड कार्यालय की ओर से 17 अप्रैल को जोगेंद्र सिंह की 12वीं की फर्जी मार्कशीट पाई गई। विभाग की ओर से अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद 12 मई को जोगेंद्र सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

सवा करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने से बचाया
जोगेंद्र सिंह की फर्जी मार्कशीट का पता लगने पर करीब 1.24 करोड़ के राजस्व का नुकसान होने से बच गया है। जांच में यदि फर्जी मार्कशीट का पता नहीं चलता तो जोगेंद्र सिंह अभी 2036 तक नौकरी करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मई को जोगेंद्र सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। रिकवरी के आदेश के साथ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी दादरी को दिए गए हैं। अन्य तीन शिक्षकों के दस्तावेज की जांच की जा रही है।
- ऐश्वर्या लक्ष्मी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
--
खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कराया जा रहा है।
ज्ञान सिंह, थाना प्रभारी जारचा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed