{"_id":"5f7f5be88ebc3e9bcb6f14d5","slug":"fir-on-12-in-firing-case-grnoida-news-noi541274094","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनकौर के गांव में फायरिंग मामले में 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दनकौर के गांव में फायरिंग मामले में 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
दनकौर के गांव में फायरिंग मामले में 12 के खिलाफ केस
दनकौर। एक गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आठ दिन पहले फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष के आठ नामजद सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से कारतूस भी मिले हैं। वहीं, आरोपी पक्ष ने भी छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव का ही रहने वाला वीरेंद्र उनकी परिवार की महिलाओं से रास्ते में अश्लील हरकतें करता था। कई बार उन्होंने आरोपी की शिकायत उसके परिजनों से भी की। उसके बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोप है कि एक अक्तूबर की शाम जब उनके परिवार की दो महिलाएं किसी काम से जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें कर फब्तियां कसीं। घर आकर महिलाओं ने इसकी जानकारी दी। शिकायत करने पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो गालीगलौज कर भगा दिया गया। आरोप है कि रात में आरोपी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर फायरिंग कर लाठी-डंडे और सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र, जनित, रवि, सौरभ, मुन्नी, ललित, प्रीत, सुमित और 4 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पक्ष ने भी पीड़ित पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।
अनिल कुमार पांडे, एसएचओ दनकौर