{"_id":"648f5de90948892de8081824","slug":"fir-of-car-theft-registered-after-two-and-a-half-months-grnoida-news-c-23-1-noi1091-10964-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ढ़ाई माह बाद पुलिस ने दर्ज की कार चोरी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ढ़ाई माह बाद पुलिस ने दर्ज की कार चोरी की एफआईआर
विज्ञापन
ढाई माह बाद दर्ज की कार चोरी की एफआईआर
-सेक्टर बीटा दो कोतवाली क्षेत्र का मामला, सीसीटीवी कैमरे में कैद है चोरी की वारदात
-आरोप है कि चौकी पर जाने के बाद भी पीड़ित को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बोला गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-4 निवासी एक व्यक्ति को कार चोरी की एफआईआर दर्ज कराने में ढाई माह लग गए। आरोप है कि पीड़ित ने चौकी से लेकर कोतवाली के कई चक्कर काटे। आरोप है कि चौकी पर जाने के बाद पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। जबकि पीड़ित के पास सीसीटीवी फुटेज भी थी। अब मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सेक्टर पी-4 के विंदल इन्क्लेव में शिवपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। 28 मार्च की रात उनकी स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने उनकी कार चोरी कर ली। यह वारदात सेक्टर के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी पर शिकायत देने की बात कहीं। पीड़ित ने चौकी पर जाकर शिकायत की। आरोप है कि वहां की पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत करने के लिए कहा। करीब ढाई माह का समय बीत गया। अब ऑनलाइन शिकायत स्वीकार नहीं होने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ऐसे में अब आरोपियों को पकड़ना मुश्किल साबित होगा। पीड़ित के पास सीसीटीवी फुटेज भी है। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर में देरी होने के कारण की जांच की जा रही है।