फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR lodged in case of death of youth due to car collision

Noida News: फुटपाथ पर खा रहे दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 01 May 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of death of youth due to car collision
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में एक कंपनी के बाहर हुआ हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फुटपाथ पर खा रहे दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। इनमें से एक की माैत इलाज के दाैरान हो गई।इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 21 अप्रैल को एक कंपनी के बाहर फुटपाथ पर बैठकर दोनों दोस्त खाना खा रहे थे। इसी दाैरान हादसा हुआ था।


अलीगढ़ के रामपुर शाहपुर गांव निवासी जाबिर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोनू अपने दोस्त परवेज के साथ सेक्टर-88 के सी ब्लॉक में फुटपाथ पर बैठकर खाना खा रहा था। तभी एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सेक्टर-110 के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। परवेज का उपचार अब भी अस्पताल में चल रहा है। एसीपी दीक्षा सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed