फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir lodge

Noida News: जाति सूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर दो महिला समेत 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Oct 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
fir lodge
- पंचकूला कॉलोनी में रह रहे परिवार को प्रताड़ित करने का मामला आया सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पंचकूला कॉलोनी में रह रहे परिवार के साथ गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दो महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पंचकूला कॉलोनी में नेमवती देवी परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने कॉलोनी में 85 वर्ग गज का मकान खरीदा है। मकान लेने के बाद से ही पड़ोस में रहने वाले जय नरदेव, ज्योति, कपिल चौधरी आदि षड्यंत्र के तहत परेशान करते हैं। कहते हैं कि इस मकान को तो कम धनराशि में हमें खरीदना था। तुम कहां से आ गए। इस बात को लेकर 20 अगस्त को सुबह के समय एकत्र होकर आए और महिला घर में जबरन घुस गए। गाली-गलौज कर अभद्रता कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

7 सितंबर को पीड़िता की पुत्री के साथ बाहर जाने के दौरान गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर घर पर लौट कर आई। पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों को भी शिकायत-पत्र भेजकर शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं की गई। जनता दर्शन में घटना की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर जय नरदेव, ज्योति, कपिल चौधरी, गीता, रमेश, माधुरी और अमित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed