फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir lodge bank ceo and 9 other

Noida News: नोबल को-ऑपरेटिव बैंक के सीईओ, मैनेजर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 31 Jul 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
fir lodge bank ceo and 9 other
नोबल को ऑपरेटिव बैंक के सीईओ, मैनेजर समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

- बैंक के सीईओ पर प्रॉपर्टी सील कर पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप, कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लोन की किस्त जमा करने के बाद भी प्रॉपर्टी सील कर धोखाधड़ी करने के मामले में नोबल कॉपरेटिव बैंक के सीईओ, मैनेजर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक के सीईओ ने प्रॉपर्टी सील कराकर अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा दी। आरोपी सीईओ बाइक बोट घोटाले में जेल जा चुका है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नोएडा निवासी कालू सिंह चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने सेक्टर-22 स्थित नोबल को-ऑपरेटिव बैंक से 2018 से 2019 के बीच 55 लाख रुपये का लोन लिया था। 2021 में कोविड के वक्त वह कुछ किस्त जमा नहीं कर पाए थे। इस दौरान केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी बैंक के अधिकारियों ने उनके दोनों लोन अकाउंट का एनपीए घोषित कर दिया। इस मामले में जानकारी होने पर वह बैंक गए और उन्होंने बताया कि 2023 तक अपने सभी पुराने बकाए दे चुका हूं। आगे की किस्तें भी समय से जमा कर रहे हैं। बैंक को लगातार किस्त देने के बाद भी उनकी सेक्टर-100 की प्रॉपर्टी को सील कर लिया। इसके बाद बैंक के सीईओ विजय शर्मा ने इसी बैंक की मैनेजर हेमलता के नाम पर 2024 में रजिस्ट्री कर दी। इस प्रॉपर्टी को कम कीमत में ही रजिस्ट्री की गई है। इस मामले में बैंक के सीईओ विजय कुमार, मैनेजर हेमलता शर्मा, राघव भारद्वाज, गोविंद भारद्वाज, रमेश चंद्र गुप्ता, मेहर सिंह, रोहन कुमार पांडेय समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक का सीईओ बाइक बोट घोटाले में जेल गया था और जेल से आने के बाद इस तरह की गतिविधियों में शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed