फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against three for luring away a teenager

Noida News: किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में तीन पर प्राथमिकी

Wed, 01 Apr 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
FIR against three for luring away a teenager
दनकौर (संवाद)। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मंगलवार दोपहर को किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने मिर्जापुर गांव निवासी सुमित समेत तीन आरोपियों पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, आरोपी उनके घर के पास स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed