फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against President and Treasurer of RWA

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against President and Treasurer of RWA
नोएडा। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-105 के अध्यक्ष गुलजारी लाल नंदा और कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों पदाधिकारियों ने मिलकर फ र्जी दस्तावेज तैयार कर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के नाम से दूसरा खाता खोलकर धन की अवैध निकासी की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के महासचिव दिव्य कृष्णात्रेय ने इस वित्तीय अनियमितता की शिकायत की है। महासचिव ने पूर्व में इसकी शिकायत जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ से की थी। इस मामले में 29 जनवरी 2020 को डिप्टी रजिस्ट्रार ने अध्यक्ष की शक्तियों को निरस्त कर दिया था। इसके बाद अध्यक्ष की तानाशाही से नाराज होकर अधिकतर पदाधिकारियों ने इस्तीफ ा दे दिया था। आरोप है कि इसके बाद गुलजारी लाल नंदा ने सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के नाम से सेक्टर-49 बरौला में फ र्जी दस्तावेज के आधार पर खाता खुलवा लिया और सेक्टर के लोगों से उसमें चेक डलवाए। आरोप है कि दोनों पदाधिकारियों ने इस खाते से धन की अवैध निकासी कर फ र्जीवाड़ा किया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में गुलजारी लाल नंदा का कहना है कि यह उनके खिलाफ षड्यंत्र है। उन्होंने आरडब्ल्यूए की जनरल बॉडी मीटिंग की थी। जिसमें नया खाता खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। इसके बाद ही नया खाता खुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed