फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against auto-rickshaw driver for endangering children's lives.

Noida News: खबर का असर-बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले ऑटो चालक पर एफआईआर

Sat, 03 Oct 2026 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
FIR against auto-rickshaw driver for endangering children's lives.
खबर का असर - बच्चों की जान जोखिम में डालने को लेकर पुलिस ने टेम्पो चालक पर प्राथमिकी दर्ज की। द
फोटो...
विज्ञापन

-अमर उजाला ने अपने प्रकाशित अंक 2 अक्तूबर को उठाया था मुद्दा, पुलिस ने टेंपो की नंबर प्लेट से की आरोपी चालक की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरपुर। स्कूली बच्चों की जिंदगी खतरे में डालकर लापरवाही से वाहन चलाने वाले टेंपो चालक के खिलाफ जहांगीरपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चालक क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो में बैठाने के साथ-साथ उन्हें छत पर बैठाकर और पीछे पायदान पर खतरनाक तरीके से लटकाकर वाहन चला रहा था। चालक की लापरवाही को लेकर अमर उजाला ने अपने 2 अक्तूबर के अंक में मुद्दा उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



उप-निरीक्षक साहिल प्रताप सिंह ने बताया कि जहांगीरपुर-झाझर मार्ग पर चिंगरावली मोड़ के पास अत्यधिक संख्या में स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए ऑटो संख्या यूपी13डीटी0147 की तस्वीर समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। खबर की पुष्टि और जांच के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से वाहन और चालक की पहचान सुनिश्चित की।
विज्ञापन




जांच में पता चला कि 30 सितंबर को सुबह करीब 7:00 बजे मुमरेजपुर निवासी चालक विवेक बच्चों की जान जोखिम में डालकर सार्वजनिक मार्ग पर घोर लापरवाही से वाहन चला रहा था। बच्चों और राहगीरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक विवेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उप-निरीक्षक कैलाश आजाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed