फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Film City's DPR will be stamped on August 4

फिल्म सिटी की डीपीआर पर चार अगस्त को लगेगी मुहर

Tue, 03 Aug 2021 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Film City's DPR will be stamped on August 4
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना माने जानी वाली फिल्म सिटी को लेकर लखनऊ में चार अगस्त को बैठक होगी। इस बैठक में फिल्म सिटी की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। इसके बाद निविदा प्रपत्र तैयार कराए जाएंगे, ताकि वैश्विक टेंडर निकाले जा सकें। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में एक्सप्रेसवे के किनारे फिल्म सिटी विकसित की जानी है। प्रोजेक्ट को 1000 एकड़ में बसाया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर बसने वाली फिल्म सिटी परियोजना के लिए सीबीआरई कंपनी ने डीपीआर तैयार कर दी है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण डीपीआर शासन को भेज चुका है। अब लखनऊ में बुधवार को बैठक होगी। इसमें आला अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में वित्तीय मॉडल पर भी फैसला हो जाएगा। बताया जाता है कि डीपीआर पास होने के बाद परियोजना के बिड डॉक्यूमेंट तैयार कराए जाएंगे, ताकि वैश्विक निविदा निकाली जा सके। टेंडर निकालने के बाद विकासकर्ता कंपनी का चयन होगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि फिल्म सिटी की डीपीआर शासन को भेज दी गई थी। लखनऊ में होने वाली बैठक में सरकार डीपीआर पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के समक्ष रहीं शिक्षकों-छात्रों की मांगें
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश संयोजक श्रीचंद शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व छात्रों से संबंधित मांगों को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए प्रोफेसर के पद सृजित किए जाने की मांग है। अभी शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर का पद दिया गया है। वहीं, स्नातक व परास्नातक शिक्षकों को शोध करने का अधिकार, उच्च शिक्षण संस्थान व कक्षा नौ से 12वीं तक के शिक्षण संस्थान खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूपी बोर्ड के जिन शिक्षण संस्थानों का परिणाम नहीं आया है अथवा कोई त्रुटि रह गई है। इस संबंध में ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की है, जिससे छात्र या संस्थान क्षेत्रीय अधिकारी अथवा संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय प्रयागराज को पत्र व्यवहार करके या हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकें। मौके पर शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी लखनऊ, अरुण पाठक एमएलसी बरेली, एमएलसी आगरा मानवेंद्र सिंह, डॉ. यादवेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, डॉ. हरिशंकर गंगवार व एमएलसी मुरादाबाद हरी सिंह ढिल्लो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed