फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fight in rivalry mother and son injured

रंजिश को लेकर झगड़ा, मां बेटे घायल

Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
fight in rivalry mother and son injured
रंजिश को लेकर झगड़ा, मां बेटे घायल
विज्ञापन

तावडू। तावडू खंड के गांव पाटूका में रंजिश को लेकर हुए झगड़े में मां बेटे के घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़िता रईसन निवासी गांव पाटूका थाना तावडू ने बताया कि आरोपी उसके परिवार के साथ रंजिश रखते हैं और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़िता के मुताबिक 17 दिसंबर दोपहर करीब 2:00 बजे वे अपने पुत्र जाहिद के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, उसी दौरान आरोपी लाठी डंडे, हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और मां बेटे पर प्रहार कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता का दूसरा पुत्र इस्तियाक मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। मारपीट में उसके दांत टूट गए। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी नूंह में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों बेटों को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ नूंह रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी फजरू, शौकीन फारूख, अमजद, मकसूदन, साहिल और अनीशा निवासी ग्राम सहसोला पट्टी गांव पाटूका थाना तावडू के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed