फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsf

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में स्कूल, सोसाइटी में आवाजाही बनेगी सुगम, चौड़ी होंगीं सड़कें

Tue, 07 Apr 2026 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
fgsf
ग्रेनो वेस्ट में स्कूल, सोसाइटी में आवाजाही बनेगी सुगम, चौड़ी होंगीं सड़कें
विज्ञापन

- दो सड़कों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अगले महीने शुरू करेगा काम, डिवाइडर भी सुधारे जाएंगे
- टेकजोन-4 की दो प्रमुख सड़कों पर प्राधिकरण खर्च करेगा 8.19 करोड़ रुपये

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में टेकजोन-4 की दो प्रमुख सड़कों को अगले महीने से चौड़ा करने का काम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करेगा। यहां रायन स्कूल से सर्वोत्तम स्कूल, सेंचुरियन पार्क सोसाइटी से फ्यूजन होम्स की सड़क को लिया गया है। दोनों तरफ ट्रैफिक बिना फंसे निकल सके। इसके लिए डिवाइडर भी बनाने का काम किया जाएगा।

प्राधिकरण के मुताबिक टेकजोन-4 में पहली सड़क पर जहां करीब चार बड़े स्कूल हैं। वहीं सेंचुरियन पार्क से फ्यूजन होम्स के बीच की सड़क पर सोसाइटी के वाहनों का दबाव रहता है। अभी यहां सड़क 30 मीटर चौड़ी है। इसे 36 मीटर तक चौड़ा करने के लिए प्राधिकरण निर्माण शुरू करेगा। प्राधिकरण की योजना है कि डिवाइडर यहां बनाकर ट्रैफिक की आवाजाही के लिए दो अलग-अलग लेन बनाई जाएं। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति यहां नहीं बनेगी। इसके अलावा पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ और साइड पटरी बनाई जानी है। अगले महीने तक एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी। अगले छह महीने में यहां काम पूरा हो जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सके। इन दोनों सोसाइटी के अलावा निराला एस्टेट, स्प्रिंग मीडोज और मेफेयर जैसी सोसायटियों के निवासियों का भी आवागमन आसान इससे हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed