फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: गोकशों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल

Tue, 28 Jul 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
fgsd
दनकौर (संवाद)। थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग कर कर रही पुलिस टीम पर गोकशों ने गोली चला दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित पॉकेट-5सी पार्क के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक ही बाइक पर चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। टीम ने खुद को सुरक्षित रखते हुए जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के गोली लगी है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान दौला रजपुरा गांव निवासी मेहताब के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ दनकौर थाने में पहले से दो नामजद मामले दर्ज हैं। प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल, इंजेक्शन, सिरिंज, दो चापड़, चार छुरियां और गोकशी का भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि घायल आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed