{"_id":"6a4a67281bf411182505ef36","slug":"fghd-grnoida-news-c-1-noi1095-4469014-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केपटाउन सोसाइटी में एओए के खिलाफ निवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केपटाउन सोसाइटी में एओए के खिलाफ निवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में रविवार सुबह 11 से 12 बजे तक निवासियों ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप में लोगों ने एओए के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने सोसाइटी में रखरखाव, मूलभूत सुविधाओं और अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इसके साथ सभी ने मिलकर बैठक भी की।
प्रदर्शन में शामिल निवासियों का आरोप है कि एओए करोड़ों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क वसूलती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका कहना है कि समय पर मेंटेनेंस जमा न होने पर कई निवासियों को कुछ सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में वे जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान सोसाइटी के कई लोग मौजूद रहे। इस मामले में एओए अध्यक्ष प्रवीण भरद्वाज कहना है कि सोसाइटी में 25 हजार लोग रहते हैं ऐसे में प्रदर्शन में 10 लोग भी मौजूद नहीं थे।