{"_id":"693597de33637c3ae5077c19","slug":"fgdsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82317-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्ट
गौतमबुद्धनगर। साइबर अपराधियों को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी वरुण प्रताप सिंह की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने माना कि प्रकरण अत्यंत गंभीर है।
थाना फेज-3 नोएडा में दर्ज इस मामले में आरोपी वरुण प्रताप सिंह के साथ तीन अन्य आरोपी सार्थक गुप्ता, अर्थव दीक्षित और मोनू यादव को 8 नवंबर को सेक्टर-68 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सभी आरोपी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अलग-अलग नामों से बैंक खाते खुलवाते थे और इन खातों को साइबर अपराधियों को ऊंची रकम में बेचते थे। केस डायरी के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन से कई बैंकों के खातों का डाटा, डेबिट कार्ड, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। इन खातों की दैनिक लिमिट 50 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक थी। जिन्हें डिजिटल अरेस्ट जैसी बड़े पैमाने की ऑनलाइन धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया जा सकता था। मुख्य सह-आरोपी मोनू यादव की व्हाट्सऐप चैट में कई बैंक खातों की जानकारी साइबर ठग रोहित यादव को भेजे जाने के प्रमाण मिले थे। वहीं शेखर शाक्य ने बताया कि उसके साथ 4 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। इसकी सूचना उसने साइबर थाने को दी है। जांच में यह भी हुआ कि इनमें से कुछ खातों से लाखों की ठगी पहले ही हो चुकी है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेजों के अवलोकन के बाद कहा कि बड़े स्तर पर साइबर फ्रॉड को अंजाम देने के लिए खुलवाए गए ये फर्जी खाते किसी संगठित ठगी रैकेट का हिस्सा प्रतीत होते हैं।