{"_id":"6ab69ad78cc30dce17028af2","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4764214-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधायक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा रखा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधायक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा रखा सुरक्षित
विज्ञापन
-विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने कारण पता करने के लिए बिसरा प्रिजर्व किया है। वरिष्ठ चिकित्सक विधायक के शरीर में संक्रमण फैलने की बात कह रहे हैं। हालांकि, बिसरा रिपोर्ट आने से पहले कोई अधिकारी खुलकर नहीं बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, विधायक छोटेलाल वर्मा कई दिनों से बुखार और अन्य समस्या के चलते बीमार थे। बुधवार को वह जनता दरबार कर रहे थे, तभी तेज बुखार होने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जरूरी जांचों की रिपोर्ट सामान्य आने पर भी हालत बिगड़ रही थी। डॉक्टर ने वेंटिलेटर पर इलाज किया, लेकिन दोपहर बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया था। विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया था।