{"_id":"6a4a69b6c8978bdbc90c3896","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4469624-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया मंदिर मार्ग और नई लिफ्ट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया मंदिर मार्ग और नई लिफ्ट का लोकार्पण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में रविवार को करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर-2 पर नवनिर्मित मंदिर मार्ग (पैदल पथ) क्लब-3 में स्थापित नई लिफ्ट का उद्घाटन किया गया। एओए की ओर से इन विकास कार्यो को कराया गया था। कार्यक्रम में केपटाउन एओए के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
लोकार्पण समारोह के बाद क्लब-3 के दूसरे तल स्थित सभागार में सांसद ने सोसाइटी के निवासियों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान करीब 100 निवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के समक्ष रखे। कार्यक्रम में सोसाइटी के विकास, मूलभूत सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर केपटाउन एओए के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सांसद का स्वागत करते हुए सोसाइटी के विकास कार्यों में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने निवासियों को आश्वस्त किया कि लंबित रजिस्ट्रियों के समाधान के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।