{"_id":"68ec03dfda5865e85908edde","slug":"festive-seasondecorative-items-arrived-from-delhi-and-meerut-na-news-c-197-1-snp1008-143706-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: त्योहारी सीजन...दिल्ली और मेरठ से पहुंचे साज-सज्जा के सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: त्योहारी सीजन...दिल्ली और मेरठ से पहुंचे साज-सज्जा के सामान
Mon, 13 Oct 2025 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर दिवाली की साज-सज्जा को लेकर सजावट का
सोनीपत। त्योहार को लेकर बाजार में बंदनवार, झालर, रंग-बिरंगी लाइट से दुकानें सजने लगी हैं। खासकर धनतेरस, दिवाली, भैयादूज की खरीदारी के लिए बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को भी बाजार में अहोई अष्टमी पर्व की खरीदारी को लेकर महिलाओं की चहल-पहल रही।
महिलाएं 13 अक्तूबर को संतान की लंबी आयु, कुशलता, सुख-समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। बाजार में महिलाएं पूजन सामग्री, अहोई, कपड़ों की खरीदारी करती नजर आईं। दीपों के पर्व को लेकर जिले के बाजार में उल्लास छाने लगा है।
बाजार में खरीदारी के लिए चहल-पहल बढ़ने लगी है। शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, गुड़ मंडी बाजार व सेक्टर-14 मार्केट में ग्राहकों के लिए दुकानें सजाई गई हैं। इस बार चीन की जगह स्वदेशी सामान की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
बाजार में साज-सज्जा का सामान ग्राहकों को लुभा रहा है। त्योहारों को लेकर लोग कपड़ों की खरीदारी में भी जुटे हैं। महिलाओं ने रविवार को अहोई अष्टमी व्रत के लिए सूट-साड़ियों की ज्यादा खरीदारी की।
बंदनवार, कंडील, झालर, फैंसी लड़ियां की बढ़ी मांग
दुकानदार गगन, राकेश, नरेश कुमार ने बताया कि दिवाली उत्सव को लेकर अधिकतर साज-सज्जा का सामान दिल्ली, मेरठ से मंगवाया गया है। ग्राहक दुकानों पर सजी स्वदेशी बंदनवार, झालरों, कंडील, फैंसी लड़ियां, रंग-बिरंगी लाइटों की ज्यादा मांग कर रहे हैं। दुकानों पर 50 से 400 रुपये तक की बंदनवार, 80 से 250 रुपये तक झालर, 100 रुपये से 450 रुपये तक कंडील उपलब्ध है। आर्टिफिशयल फूलों की लड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। यह लड़ियां 60 से 280 रुपये जोड़े के हिसाब से उपलब्ध हैं।
मिट्टी से बनी अहोई की हुई ज्यादा बिक्री
अहोई अष्टमी पर्व को लेकर रविवार को बाजार में मिट्टी से बनी व सजी हुई अहोई की ज्यादा बिक्री हुई। विक्रेता संतोष देवी व सुषमा ने बताया कि महिलाएं सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इसके लिए रविवार को महिलाओं ने बाजार में अहोई के साथ पूजन सामग्री, अहोई अष्टमी व्रत कथा की किताबें व कैलेंडर भी खरीदे। महिलाओं ने दिनभर जगह-जगह लगी स्टॉल पर मिट्टी से बनी अहोई की खरीदारी की। बाजार में 30 से 250 रुपये तक की अहोई उपलब्ध है। इस बार महिलाएं सजी हुई अहोई की ज्यादा खरीदारी रही हैं।
ऑनलाइन खरीदारी में लुभा रही विशेष छूट
दिवाली पर खरीदारी को लेकर शहर में कुछ लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी करना भी शुरू कर दिया है। घर व कार्यालयों को सजाने के लिए साज-सज्जा का सामान ऑनलाइन मंगवाया जा रहा है। गृहिणी अनीता, सोनाली, तन्नु, आस्था ने बताया कि ऑनलाइन सामान उन्हें बाजार से सस्ते दामों पर मिल रहा है। तीन दिन के अंदर सामान घरों तक पहुंच जाता है। दिवाली उत्सव के चलते कई कंपनियां ग्राहकों को विशेष छूट देकर लुभा रही हैं। साज-सज्जा के सामान पर ग्राहकों को 30 से 50 फीसदी तक छूट मिल रही है।