फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Festive look in schools on Mega PTM

Noida News: मेगा पीटीएम पर स्कूलों में रहा उत्सव का सा नजारा

Sun, 30 Apr 2023 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Festive look in schools on Mega PTM
-पहली बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में एक साथ हुई मेगा पीटीएम
विज्ञापन

-अभिभावकों ने की अपने बच्चों की पढ़ाई व प्रगति को लेकर शिक्षकों से बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार व एमसीडी के सभी स्कूलों में रविवार को उत्सव के रूप में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। मेगा पीटीएम में अभिभावकों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति को लेकर बात की। शिक्षामंत्री आतिशी व डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने सर्वोदय कन्या विद्यालय मयूर विहार फेज-1 व त्रिलोकपुरी 22 ब्लाक के एमसीडी स्कूल में शामिल होकर अभिभावकों व बच्चों के साथ बातचीत की।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहली बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी स्कूलों में एक साथ मेगा पीटीएम आयोजित किया गया। मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिक्षकों से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया, उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाता है और उन्हें बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बनाने में मदद करता है। इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह दिल्ली सरकार के स्कूलों के सभी बच्चों, शिक्षक और अभिभावकों के साथ मिलकर बदला गया है, ऐसे ही अब एमसीडी के स्कूलों को भी मिलकर बदलेंगे।
विज्ञापन


---------
एमसीडी स्कूलों को बनाएंगे शानदार - आतिशी
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि जिस प्रकार दिल्ली सरकार के स्कूलों को बेहतर बनाया गया है, वैसे ही एमसीडी के स्कूलों को भी शानदार बनाकर उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करेंगे और हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देंगे। डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि जनता ने कभी सोचा नही था की 2015 के बाद उन्हें ऐसे शानदार सरकारी स्कूल देखने को मिलेंगे। दिल्ली का शिक्षा मॉडल पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन चूका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने किया निरीक्षण
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने निगम स्कूलों में मेगा पीटीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल को निगम स्कूलों में लागू करने की दिशा में यह मेगा पीटीएम पहला कदम है। मेयर ने करोल बाग क्षेत्र के निगम उत्कृष्ट विद्यालय न्यू राजेंद्र नगर, निगम प्रतिभा सह शिक्षा विद्यालय पटेल नगर और निगम प्राथमिक विद्यालय सुदर्शन पार्क की मेगा पीटीएम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से संवाद स्थापित करके बच्चों की रुचि के बारे में जानने, बच्चों के मित्रों के बारे में जानने और उनके व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed