फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Female director of fake call center arrested, investigation of terrorist connection started

फर्जी कॉल सेंटर की महिला निदेशक गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन की जांच शुरू

Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Female director of fake call center arrested, investigation of terrorist connection started
आसिशा अफजल लोन
नोएडा। ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉप के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर की फरार महिला निदेशक आशिया अफजल लोन को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आशिया सेक्टर-63 में अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर कॉल सेंटर चला रही थी। जहां इंटरनेशनल वॉइस कॉल को निजी सर्वर से लैंड कराकर भारतीय नंबरों पर कॉलिंग कराई जाती थी। इस मामले में फरार निदेशक सोपोर निवासी बासित फारुख डार की तलाश जारी है। वहीं, एटीएस की टीम आरोपियों के आतंकी कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह कोतवाली फेज-3 पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में दूरसंचार विभाग की शिकायत पर इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ था और इसके मास्टरमाइंड करम इलाही को गिरफ्तार किया था। कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर की निदेशक श्रीनगर निवासी आशिया अफजल लोन को रविवार को पुलिस ने सेक्टर-73 से गिरफ्तार कर लिया गया। यह फर्जी कॉल सेंटर करम इलाही की पत्नी आशिया के नाम से चल रहा था।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशिया अफजल लोन एमसीए पास है और वह सेक्टर-73 में रह रही थी। इसने जियो और टाटा कंपनी का कनेक्शन ले रखा था। जिसे एक निजी सर्वर से जोड़ दिया था और सॉफ्टवेयर के माध्यम से विदेशी कॉल को अपने सर्वर के माध्यम से भारतीय नंबरों पर लैंड करा रहे थे। इसकी आड़ में इनके पास मोटा पैसा आ रहा था। इससे भारत सरकार को एक तरफ राजस्व की हानि हो रही थी तो दूसरी तरफ इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा भी बना हुआ था। रविवार को गिरफ्तार महिला डायरेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर जाकर गिरफ्तार करम इलाही, उसकी पत्नी आशिया और फरार बासित के कागजात और पते का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर से ही मिली थी शिकायत
जम्मू-कश्मीर से ही इस मामले की शिकायत दूरसंचार विभाग और नोएडा पुलिस से की गई थी। जब निजी सर्वर के माध्यम से विदेशी कॉल को भारतीय नंबरों पर डायवर्ट कर जम्मू कश्मीर के लोगों से बातचीत कराई जा रही थी तब उनके मोबाइल पर जो नंबर डिस्पले हो रहा था उसका एसटीडी कोड नोएडा का था। तब इसकी शिकायत दूरसंचार विभाग से की गई थी। फिर नोएडा पुलिस और एटीएस की टीम ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था।

वीओआईपी से होती थी बात
पुलिस जांच में पता चला है कि कॉल सेंटर में वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के माध्यम से बात कराई जाती थी। वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकोल टेलीकॉम की तकनीक है जिसमें कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन के साथ किसी भी स्थान पर कॉल की जा सकती है। यह एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदल देता है और लंबी दूरी में कम शुल्क लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed