फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fed up with the hooligans, the student said she would quit her studies, prompting the police to act swiftly.

Noida News: शोहदों से तंग छात्रा बोली- छोड़ दूंगी पढ़ाई, तब पुलिस ने तेजी दिखाई

Mon, 06 Oct 2025 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the hooligans, the student said she would quit her studies, prompting the police to act swiftly.
बाह। शोहदों से परेशान छात्रा ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर जब उसने पीछा करने वाले शोहदों का वीडियो वायरल किया और पढ़ाई छोड़ देने की बात कही तब पुलिस सक्रिय हुई। आननफानन केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पर, इतने दिनों तक परिवार और पीड़िता की पीड़ा ने मिशन शक्ति अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान को विशेष प्राथमिकता दी। पुलिस ने छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। पर, पीड़िता की पीड़ा ने इस कवायद पर भी सवाल उठा दिए हैं। मामला जरार चौकी क्षेत्र की एक छात्रा का है। वह कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, कॉलेज से घर तक बाइक सवार दो युवक पीछा करते हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह कैद भी हुआ। फुटेज के साथ 19 सितंबर को छात्रा ने जरार चौकी पर पहुंचकर पुलिस को बताया लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे बाइक सवार युवक बार-बार पीछा करने लगे। 4 अक्तूबर को छात्रा अपने पिता के साथ चौकी पर पहुंची और युवकों की करतूत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार को ही सोशल मीडिया पर छात्रा का वीडियो वायरल हुआ। दूसरी ओर बाह के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजन की शिकायत पर शनिवार को ही पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ बाजार में अश्लील इशारे और कमेंट करने की धारा में केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed