फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgsfd

Noida News: कारोबार फंडिंग और कंपनी का सीईओ बनकर जालसाजों ने की ठगी

Sun, 11 Oct 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
fdsgsfd
कारोबार फंडिंग और कंपनी का सीईओ बनकर जालसाजों ने की ठगी
विज्ञापन

-राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर पहुंची पांच शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से जिले के पांच निवासियों से कुल 56 लाख 60 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। इन मामलों में डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीदवाने, कारोबार के लिए करोड़ों की फंडिंग दिलाने, ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देने और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये सेंधमारी शामिल है। पीड़ितों की तरफ से ये शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज करवाई गई थीं। इसके बाद अब साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
कंपनी के सीईओ के नाम पर ठगी : मेरठ के एकता नगर निवासी अनुभव गुप्ता नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दो अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि एक ठग ने खुद को उनकी कंपनी का सीईओ बताकर यूएस नंबर से कॉल की। आरोपी ने तत्काल एक क्लाइंट कॉल के लिए डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीदने का दबाव बनाया। पीड़ित से अमेजन इंडिया के माध्यम से 2,5000 रुपये के 10 वाउचर एक साथ खरिदवाए गए। फिर 10 गिफ्ट वाउचर की खरीद और करवाई। कुछ देर बाद अनुभव को ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


कारोबार फंडिंग के नाम पर 14 लाख 25 हजार रुपये की ठगी : सेक्टर-44 निवासी 18 वर्षीय दीप्ति नायर नेगी ने 6 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसमें दीप्ति ने बताया है कि वह खुद का कारोबार शुरू करना चाह रही थी। 4 जुलाई को चेन्नई निवासी कार्तिकेयन नाम के व्यक्ति के जरिए भारानी धरण नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। इसने खुद को एक फाइनेंश कंपनी में कार्यरत बताया। इसके साथ ही कंपनी से 10 करोड़ रुपये की फंडिंग दिलाने का भरोसा दिया। धनराशि के लिए कागजी प्रक्रिया और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 14 लाख 25 हजार रुपये निजी खातों में ट्रांसफर कराए गए। फिर बाद में संपर्क तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर 14 लाख 68 हजार रुपये की ठगी :
नोएडा निवासी 24 वर्षीय कुलदीप चेची ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दी है। साइबर जालसाजों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। निवेश कराने के बाद आरोपियों ने मुनाफा देने से इन्कार कर दिया। अलग-अलग बहानों से निवेश के नाम पर जालसाजों से 14 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए।

नेट बैंकिंग के जरिए खाते से 9 लाख 67 रुपये निकाले गए :
32 वर्षीय अभिषेक की शिकायत के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 को साइबर ठगों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिये उनके बैंक खाते से 9 लाख 67 हजार 257 रुपये निकाल लिए। यह शिकायत भी एनसीआरपी पर दर्ज करवाई गई है। एक अन्य मामले में रिंकू सिंह के साथ दो जून 2025 को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। इसमें उन्हें 13 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article