फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgfdg

Noida News: जमीन पर कब्जे की कोशिश में दीवार तोड़ी

Mon, 17 Nov 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
fdsgfdg
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला स्थित-130 मीटर रोड पर जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जहां दीवार तोड़कर ईंटें चोरी करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित चन्द्रप्रकाश का कहना है कि उसके छोटे भाई पंकज कुमार की पत्नी महिमा के नाम पर 4410 वर्ग मीटर भूमि वर्ष 2013 में खरीदी गई थी। जमीन के तीनों ओर परिवार द्वारा ईंटों की दीवार बनाई गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के फिरे राम, राजपाल और सचिन ने पश्चिम दिशा की दीवार तोड़कर ईंटें चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित चन्द्रप्रकाश अपने पिता और भाई ललित के साथ मौके पर पहुंचे। जहां तीनों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed