फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgfdg

Noida News: पूर्व कर्मचारी पर कंपनी के कागज चोरी और फिरौती मांगने का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
fdsgfdg
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निर्माण कंपनी के मालिक ने अपने पूर्व कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेक्टर 53 नोएडा निवासी शिकायतकर्ता मनजीत यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी एमके कंस्ट्रक्शन गोदरेज गोल्फ लिंक्स ऐच्छर गोल चक्कर के पास स्थित है। यहां कार्यरत अंकित चौहान निवासी मऊ बिना बताए नौकरी छोड़कर फरार हो गया। साथ ही कंपनी के जरूरी दस्तावेज भी ले गया। अंकित ने 6 जून को अचानक नौकरी छोड़ दी और अपने साथ बिलिंग पेपर, लेटर हेड, स्टांप और अन्य अहम कागजात लेकर चला गया। शुरुआत में उसने व्हाट्सएप संदेश में बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब है। इसलिए वह घर जा रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि उसने मकान भी खाली कर दिया है। जब पीड़ित ने अंकित से सामान वापस करने को कहा तो उसने 80–85 हजार की मांग की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो फाइलें जला देगा। वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed